फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now NHM personnel will stand on the movement till six

अब छह तक आंदोलन पर डटे रहेंगे एनएचएम कर्मी

Wed, 02 Jun 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Now NHM personnel will stand on the movement till six
सामूहिक बीमा करने, गोल्डन कार्ड जारी करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सभी एनएचएम कर्मी होम आइसोलेशन में रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से सैंपलिंग, डाटा एकत्रित करने समेत अन्य काम करने में स्वास्थ्य विभाग को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अब एनएचएम कर्मियों ने 6 जून तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. राहुल बिष्ट, डा. नीरज नेगी, अनीता पंवार, अतुल गुसाईं, प्रवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नौटियाल, देवेश्वरी बिष्ट, विनीत कुमार, उदय सिंह रावत और नीरज डिमरी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यों का बहिष्कार कर छह जून तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। वहीं, पोखरी में डा. गौरव डिमरी ने कहा कि अगर सरकार जल्द मांगों को नहीं मानती तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। भाकपा के स्टेट काउंसिल नरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी आदि ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

गैरसैंण में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी डॉ. राजेश गैड़ी, मनोज खंडूड़ी, अनुसूया गौड़, पंकज रावत, फार्मेसिस्ट कमलेश नौडियाल, एएनएम कविता नेगी, ममता ढौंडियाल, दीपक रावत व शकुं तला होम आइसोलेशन में रहे। इससे ब्लॉक में कोविड सैंपलिंग का कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणबगड़ में डॉ. विजय राणा, शहजाद अंसारी, ज्योति खंडूड़ी, योगंबर रावत, सुनीता बिष्ट, कविता नेगी व देवाल में लखपत सिंह, ललित जुयाल, नवीन कुरेशी, सीता परिहार, निर्मला नेगी, सावित्री गड़िया, अंजना, अनुराग भंडारी, पंकज जोशी होम आइसोलेशन में रहे। वहीं थराली में दोनों स्टाफ नर्सों के हड़ताल पर जाने से प्रसव व टीकाकरण कार्य प्रभावित हो हुआ। प्रवेंद्र नेगी, डॉ. हेम बिष्ट, प्रवेंद्र सिंह, डॉ. योगिता, सुनीता, रवींद्र गुजर, अनूप बिष्ट, गीता नेगी, मुकेश बिष्ट, दिनेश बिष्ट, राकेश, शिवम जोशी आदि होम आइसोलेशन में रहे। संवाद

मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार
रुद्रप्रयाग/नई टिहरी। नौ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रहे। संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि कोविड काल में जान गंवाने वाले कार्मिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, एक सदस्य को अनुकंपा पर एनएचएम में नौकरी, वेतन विसंगतियों को दूर करने, एनएचएम में कार्यरत कर्मियों के लिए एक्स कॉडर और 60 साल तक विभाग में बनाए रखने की नियमावली, एनएचएम में आउट सोर्सिंग से नियुक्ति संबंधी आदेश को निरस्त करने, कार्मिकों के मूल्यांकन के आधार पर कुल वेतन का पांच प्रतिशत वार्षिक वृद्धि करने की मांग को लेकर सरकार को समय दिया गया था, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं रुद्रप्रयाग में संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन सेमवाल ने बताया कि प्रांतीय इकाई की ओर से मांगों को लेकर सरकार से वार्ता की जा रही है। सकारात्मक कार्रवाई हुई तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अग्रिम कार्य किया जाएगा। इस मौके पर अशोक नौटियाल, विपिन खन्ना, डॉ. मनवर सिंह, हरेंद्र नेगी, मुकेश बगवाड़ी, सुमन जुगराण, हेमलता गैरोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed