फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Notha Kothig fair postponed for the second time due to Corona

कोरोना के कारण नोठा कौथिग मेला दूसरी बार स्थगित

Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Notha Kothig fair postponed for the second time due to Corona
आगामी 17 मई को होने वाला चमोली जिले का प्राचीन प्रसिद्ध नोठा कौथिग पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला कोविड के कारण फिर दूसरी बार स्थगित हो गया। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद नेगी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक में लगातार दूसरी बार मेले को प्रतीकात्मक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ की आगामी 17 मई को मेला समिति के पदाधिकारी मंदिर के मुख्य द्वार पर खेती के मालगुजार गुलाब नेगी का परंपरागत स्वागत करेंगे। फिर उन्हें सरज की काली टोपी पहनाकर तलवार भेंट करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ केवल मेला आयोजन समिति के महासचिव गैंणा रावत, कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला होंगे। मंदिर द्वार पर खेती के दो युवा लट्ठों से प्रतीकात्मक युद्ध करेंगे। फिर मालगुजार भगवान आदिबदरीनाथ को नया अनाज चढ़ाकर पूजा की जाएगी। बैठक में नंदा पंवार, बसंत शाह, यशवंत भंडारी, नवीन बहुगुणा और नरेश बरमोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed