{"_id":"5f736c628ebc3e9bd91aa155","slug":"nodal-officers-will-monitor-the-duty-of-senior-doctors-karnpryag-news-drn35757049","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल के कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को न देखे जाने की शिकायतें मिलने और आईसीयू में लगातार हो रही मौतों के बाद अस्पताल प्रशासन सख्त हो गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने नोडल/सहायक नोडल अधिकारी को सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी पर नजर रखने के निर्देश दिए।
कोविड अस्पताल के वार्ड और आईसीयू में लापरवाही लगातार सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जूनियर डॉक्टर वार्ड के बाहर से ही फोन करके संक्रमितों के स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं। इस संबंध में नगर पालिका सभासद विभोर बहुुगुणा ने पुन: डीएम से शिकायत की है। उनका कहना है कि सीनियर डॉक्टरों ने कोविड अस्पताल में भर्ती उनकी माता एक बार भी परीक्षण नहीं किया, जबकि जूनियर डॉक्टर फोन से उपचार करते हैं। इस लापरवाही से उनकी माता की जान चली गई। ऐसी ही शिकायत कोविड अस्पताल से लौटे टिहरी दुग्ध विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष महिपाल बुटोला ने भी की है। उन्होंने कहा कि वार्ड में डॉक्टर नहीं आते हैं। अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर सीनियर डॉक्टरों को तैनात किया गया है। उन्होंने नोडल/सहायक नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि यह देखा जाए कि सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं या नही। यदि कोई लापरवाही करता है, तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए।
आज बंद रहेगा नारायणबगड़ बाजार
नारायणबगड़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नारायणबगड़, पंती, नारायणमंदिर व मींगगदेरा बाजार बुधवार को बंद रहेगा। व्यापार संघ नारायणबगड़ के अध्यक्ष जयवीर कंडारी और मींगगदेरा के अध्यक्ष रमेश सती ने कहा कि बाजार बंद रहने से ग्रामीण इलाकों से लोगों की बाजार में आवाजाही कम रहेगी। सप्ताह में रविवार को भी बाजार बंद रखने की रणनीति पर विचार हो रहा है। जय सिलोडी, डॉ. हरपाल नेगी, दलीप नेगी,जयवीर नेगी, रघुवीर खत्री, महेंद्र मनेषा, देवेंद्र कोहली, सुदर्शन टम्टा ने बाजार बंद करने का समर्थन किया।
विज्ञापन
बाजार बंद रहने से गौचर व देवाल में पसरा सन्नाटा
देवाल। बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में कारोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देवाल बाजार मंगलवार को बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बीईओ ऑफिस 2 दिन से बंद था। खंड शिक्षा अधिकारी जीडी कुनियाल ने बताया कि अन्य 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को ऑफिस खुल गया है। पीएचसी के डॉ. शहजाद अली ने सभी लोगों से सैंपल देने की अपील की। वहीं, गौचर में भी बाजार बंद रहने से दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
कोटद्वार क्षेत्र में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव
कोटद्वार। मंगलवार को कोटद्वार, यमकेश्वर, रिखणीखाल और एकेश्वर में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। (संवाद)
टिहरी : हिंदुस्तान कंपनी के मजदूर समेत 83 संक्रमित
नई टिहरी। टिहरी जिले में 83 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चंबा ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक 63 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अधिकांश लोग टिहरी बांध की तृतीय चरण की निर्माणाधीन पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान कंपनी के मजदूर और कार्मिक हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि यह सभी स्थानीय हैं और उन्हें कोविड केयर सेंटरों में आइसोलेट किया गया है। ब्यूरो