फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No Road and communication facility in Sakand village

हमारी भी सुनो सरकार--गांव में रह रहे 40 परिवारों की समस्याओं को प्रशासन ने किया दरकिनार

Sun, 27 Sep 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
No Road and communication facility in Sakand village
सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा सकंड गांव। - फोटो : KARNPRYAG
कर्णप्रयाग ब्लाक का सकंड गांव राज्य गठन के 20 साल बाद भी विकास से कोसों दूर है। प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद यहां आज भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व संचार सुविधा नहीं है। खेतीबाड़ी, नकदी फसलों, फलोत्पादन के अलावा गांव के निकट मनमोहक झरना व सर्दियों में बर्फबारी होने से यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सड़क के अभाव में लोगों को इन संसाधनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सकंड गांव सड़क से 7 किमी दूर है और इस गांव में 150 परिवार रहते हैं। गांव के लोग वर्ष 1984 से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। सड़क और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में ग्रामीणों को आपात स्थिति में मरीजों को सात किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। गांव में शिक्षा व संचार की स्थिति भी बदहाल है। नरेश देवली व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पहले यहां कुछ संचार कंपनियों के टावर लगने के कारण फोन पर बात हो जाती थी लेकिन अब संचार सेवा भी ठप है। गांव के एकमात्र प्राथमिक विद्यालय को भी विभाग ने बंद कर दिया है। लोनिवि गौचर के कनिष्ठ अभियंता नवीन टम्टा का कहना है कि सकंड गांव के लिए सात किमी सड़क स्वीकृत है, लेकिन अभी पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। फाइल आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed