फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Niti extreme Ultra Run concluded Kharak Singh and Avani win MTB Challenge, participants from 27 states take pa

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का समापन: एमटीबी चैलेंज में खरिकसिंग व अवनी जीते, 27 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

Tue, 02 Jun 2026 10:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

30 किलोमीटर पुरुष वर्ग में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू ने प्रथम स्थान हासिल किया। सूरज राणा मगर दूसरे और प्रकाश थापा मगर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Niti extreme Ultra Run concluded Kharak Singh and Avani win MTB Challenge, participants from 27 states take pa
एमटीबी चैलेंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमांत नीती घाटी में आयोजित तीन दिवसीय ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतिम दिन गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर माउंटेन बाइकिंग (एमटीबी) चैलेंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन हुआ। दुर्गम पहाड़ी मार्गों और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


30 किलोमीटर पुरुष वर्ग में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू ने प्रथम स्थान हासिल किया। सूरज राणा मगर दूसरे और प्रकाश थापा मगर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अवनी डरियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। संध्या मौर्या दूसरे और इंद्रा कुमारी तमांग तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


वहीं 15 किलोमीटर की पुरुष एमटीबी चैलेंज में प्रज्जवल चौहान विजेता बने जबकि इशांत सिंह अधिकारी ने दूसरा और अश्विन रौथान ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पर्यटन विभाग की ओर से भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से 31 मई से 2 जून तक आयोजित इस साहसिक प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम; देहरादून-मसूरी में जमकर हुई बारिश, गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

आयोजन के दौरान अल्ट्रा रन, माउंटेन बाइकिंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे नीती घाटी खेल और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनी रही। आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा युवाओं को फिटनेस और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed