फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   New Star Cricket Academy's A team won the match by 13 runs

न्यू स्टार क्रिकेट अकादमी की ए टीम ने 13 रन से जीता मैच

Sun, 22 Dec 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
New Star Cricket Academy's A team won the match by 13 runs
न्यू स्टार क्रिकेट अकादमी के सौजन्य से नवें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में पहला मैच न्यू स्टार क्रिकेट अकादमी की ए और बी टीम के बीच खेला गया, जिसमें ए टीम ने 13 रनों से जीत हासिल की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को सम्मानित भी किया गया ।
विज्ञापन

रविवार को खेल मैदान में शुरू हुए राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट और बीआरओ 66 आरसीसी के कमान अधिकारी नागेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने खिलाड़ियों की खेल सामग्री के लिए एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उद्घाटन मैच में न्यू स्टार अकादमी की ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी टीम 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाई। ए टीम की ओर से बल्लेबाज आशीष नेगी ने 70 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। आयोजकों की ओर से टूर्नामेंट की विजेता टीम के लिए 75 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी का पुरस्कार रखा है। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, न्यू स्टार क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष पवन भंडारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप चौहान, सकलानंद जोशी, भगवती खंडूड़ी, गजेंद्र नयाल, अजय किशोर भंडारी, राजेश खत्री, नवीन टाकुली, सभासद मुकेश नेगी और अनिल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed