{"_id":"56ec277f4f1c1b82508b4639","slug":"neither-school-buildings-were-built-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बना न स्कूल भवनों का निर्माण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बना न स्कूल भवनों का निर्माण हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में एडीबी और ऊर्जा निगम की लापरवाही पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुणा ने कहा कि आपदा के तीन साल बाद भी थराली बाजार स्थित मुख्य पुल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है जबकि पुल के नाम पर कई बार भुगतान हो चुका है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों के बैठक में न आने पर सदन ने निंदा की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख राकेश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवल के प्रधान विजयपाल, बैनोली के क्षेत्र पंचायत नरेंद्र राणा, पारथा के प्रधान भोला राम और ग्वालदम की कला देवी ने कहा कि आपदा के बाद भी गांव में बिजली के तार झूल रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम लापरवाह बना है। जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने ग्वालदम खम्पाधार मार्ग के शुरू में वन विभाग के पुराने गेट को नहीं हटाने पर वन विभाग तथा लोनिवि पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
सेरा विजयपुर के बीडीसी सदस्य प्रेमबल्लभ शर्मा, बुडजौला के विजेंद्र रावत, तलवाड़ी के सुभाष पिमोली ने कहा कि निर्माण निगम ने 10 साल बाद भी स्कूल भवनों का निर्माण नहीं किया। शिक्षा विभाग ने खतरनाक हो चुके पुराने स्कूल भवनों को भी अभी तक नहीं हटाया। ग्वालदम की प्रधान मीनू टम्टा ने बाजार में बीमार मुर्गी, बकरियों और सुअर का मांस बेचे जाने और इनसे होने वाली बीमारियों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि पशु चिकित्सक इसकी रिपोर्ट दें। ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि सदन में उठी समस्याओं का नियत की गई तिथि तक समाधान करें। यदि तय समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा स्कूलों में धूल फांक रहे कंप्यूटरों का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल, बीडीओ लक्ष्मण सिंह बोरा, सहायक अभियंता सुभाष कुमार, मनोज कुमार कोटला, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सेमवाल, आदर्श कुमार जेष्ठ उप प्रमुख बख्तावर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख नवीन मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।