फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Negotiable negotiations, returning to Loniv's EE

बेनतीजा रही वार्ता, लोनिवि के ईई को लौटाया बैरंग

Wed, 09 Dec 2020 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Negotiable negotiations, returning to Loniv's EE
नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लोगों का क्रमिक धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे लोनिवि के ईई ने सड़क चौड़ीकरण के लिए हिल कटिंग प्रस्ताव की बात कही, जबकि ग्रामीण सड़क डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग पर अड़े रहे। वार्ता बेनतीजा होने पर ईई को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे लोनिवि के ईई एके नैथानी ने कहा कि विभाग की ओर से सड़क के मोड़ों पर हिल कटिंग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार संपूर्ण 19 किलोमीटर सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग उठाई। ईई के साथ आंदोलनकारियों की कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रही। इस पर ईई को बैरंग लौटना पड़ा। पांच दिसंबर को भी ईई ने सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। वहीं, धरना स्थल पर हुई सभा में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एमएस रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह भंडारी, हर्षवर्द्धन देवराड़ी, अवतार सिंह भंडारी, राकेश राणा ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि जल्द सड़क के डेढ़ लेन का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed