{"_id":"678e2d0344e41f34ff012af9","slug":"necessary-documents-are-not-being-made-for-road-deprived-people-karnpryag-news-c-48-kpg1001-112055-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क से वंचित लोगों के नहीं बन पा रहे जरूरी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क से वंचित लोगों के नहीं बन पा रहे जरूरी दस्तावेज
Mon, 20 Jan 2025 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 20 Jan 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्वीकृति के बाद भी नारायणबगड़ ब्लॉक के दो गांव बारकोट और मल्ला स्वान आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में लोगों के जरूरी दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ता है वहीं काश्तकार फसलों को बाजार तक भी नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
ब्लॉक के बारकोट और मल्ला स्वान गांव के करीब 60 परिवार सड़क सुविधा से वंचित है। वर्ष 2019 में स्वीकृत हुई सड़क का काम पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। राजेंद्र सिंह भंडारी, शेर सिंह, चैत सिंह, करन सिंह, अजीत सिंह ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण पैदल आने-जाने में छह किमी लग जाते हैं। ऐसे में गांव के लोग पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज न तो बनवा पा रहे हैं न ही उसमें सुधार करवा पा रहे हैं। इसके साथ ही गांव में आलू, गेहूं, दाल, धान और कई सब्जियां उगती हैं लेकिन सड़क न होने से काश्तकार बाजार तक फसलों को नहीं पहुंचा पाते हैं। वहीं लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि शासन को दोबारा रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का कार्य शुरू कर देंगे। संवाद