{"_id":"699c4f5dab908143590cdf58","slug":"ncc-cadets-honoured-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-121589-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनसीसी कैडेट्स सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनसीसी कैडेट्स सम्मानित
Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नई दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 13 एसडी प्लाटून एनसीसी की कैडेट आयशा और कैडेट तनुजा को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। दोनों कैडेट्स को प्राचार्य की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और दृढ़ता की सराहना की। संवाद
विदेशी भाषाओं में रोजगार की हैं अपार संभावनाएं
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा व्याख्यानमाला का ग्यारहवां व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआज प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती के उद्बोधन से हुई। इस शृंखला का ग्यारहवां व्याख्यान कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के जर्मन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर शिवम मिश्रा की ओर से विदेशी भाषाओं के माध्यम से रोजगार विषय पर दिया गया। उन्होंने जर्मन सहित अन्य विदेशी भाषाओं के माध्यम से रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने विदेशी भाषाओं के माध्यम से इस प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को विशेष साबित कर सफल होने के सूत्र भी दिए। उन्होंने उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग में विदेशी भाषाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इंद्रेश कुमार पाण्डेय ने किया। संवाद