फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Navratri festival organized at Maa Uma Devi Temple

Chamoli News: मां उमा देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव का आयोजन

Sun, 28 Sep 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Sep 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival organized at Maa Uma Devi Temple
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के उत्तरों ग्राम पंचायत में स्थित मां उमा देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पूरी ग्राम पंचायत और आसपास की ध्याणियां भी पहुंची हैं। रविवार को विधायक अनिल नौटियाल ने गांव पहुंचकर मां उमा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आयोजक बल्लभ प्रसाद डिमरी ने बताया कि लंबे समय बाद मंदिर में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक नौटियाल ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और अन्य ग्रामीण विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व जिपं अध्यक्ष भगवती चमोली, रमेश सती, राजेंद्र डिमरी, गिरीश नगवाल, ग्राम प्रधान साक्षी असवाल, नवल डिमरी, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर जिलासू चंडिका देवी के दिवारा यात्रा महोत्सव के तहत सिवाई में महिला मंगल दलों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed