प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौटी को 108 एंबुलेंस सेवा मिल गई है। ग्राम प्रधान रीना देवी ने बुधवार को एंबुलेंस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से करीब 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सैकड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।
कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर नौटी क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल खुला था, लेकिन 108 एंबुलेंस न होने से लोगों को कर्णप्रयाग और आदिबदरी क्षेत्र से आपातकालीन वाहन मंगाना पड़ता था। ऐसे में मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता था। अब अस्पताल को एंबुलेंस मिलने से नौटी, छांतोली, कल्याड़ी, तोली, बैनोली, देवल, कनोठ, नैणी, झुड़कंडे, पुडियाणी आदि गांवों के लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर डॉ. प्रकाश भट्ट, सुधा देवी, सुभाष नौटियाल, ज्ञान सिंह और कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद