फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   nautha kauthik has start

रानीखेता रामढ़ोला... पर थिरके लोग

Sun, 17 May 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 17 May 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन

भगवान आदिबदरीनाथ की पूजा अर्चना के साथ ही रविवार को तीन दिवसीय नौठा कौथिग शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कौथिग के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मशकबीन, ढोल दमाऊं और अन्य लोक वाद्य यंत्रों के साथ रैली निकालकर पारंपरिक संस्कृति के प्रचार पर भी जोर दिया गया।

मेले का उद्घाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने बिना किसी आर्थिक सहायता के मेला आयोजित करने पर समिति की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मेले विकास का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।  इससे पूर्व आदिबदरीधाम के मुख्य मंदिर में पं. चक्रधर थपलियाल ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


कौथिग में जीआईसी आदिबदरी की छात्राओं ने स्वागत गीत, प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी के बच्चों ने स्याली बंपाली... और प्राथमिक विद्यालय खाल के छात्र-छात्राओं ने रानीखेता रामढ़ोला.. गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों और शैलजा सांस्कृतिक कला मंच पौड़ी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भलसों और नगली के महिला मंगल दलों ने भगवान आदिबदरीनाथ पर आधारित नौठा नारेण झामको..., चौंफला गीत की भी प्रस्तुति दीं।


इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी, डा. ताजवर पडियार और त्रिलोक सिंह खत्री, अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र कनवासी, राजेंद्र सगोई, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक सुरेश बिष्ट, सुरेश डिमरी आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सर्वशिक्षा सहित 15 से अधिक विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारियां दीं।

सीएम ने फोन से किया संबोधित
नौठा कौथिग के लिए उद्घाटन के लिए सीएम हरीश रावत को आना था, लेकिन राष्ट्रपति के प्रदेश दौरे को लेकर सीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

उन्होंने फोन से ही जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगें स्वीकृत करने और अगले नौठा कौथिग में आने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed