फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National Games promotional vehicle flagged off

Chamoli News: हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय खेलों का प्रचार वाहन रवाना किया

Mon, 06 Jan 2025 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 Jan 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
National Games promotional vehicle flagged off
फोटो
विज्ञापन

वाहन 6 से 8 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित
10 को गोपेश्वर में होगा पांडवाज शो का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन के प्रचार वाहन को सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन 6 से 8 जनवरी तक जिले के सभी ब्लॉक, प्रमुख शहर और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने प्रचार वैन में मौली के साथ फोटो भी खिंचवाई।

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन कुंड, जीरो बैंड से होते हुए ज्योतिर्मठ में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना हुआ। वहीं नौ जनवरी को ग्वालदम में मशाल रैली निकाली जाएगी और थराली, कुलसारी, नारायणबगड़ और कर्णप्रयाग होते हुए गोपेश्वर पहुंचेगी। 10 जनवरी को मशाल रैली खेल मैदान गोपेश्वर से मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस मैदान पहुंचेगी जिसके बाद यहां पांडवाज शो का आयोजन भी किया जाएगा। डीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में भी विकसित होगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, नारायण सिंह नेगी, रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, संतोषी नेगी, विरेंद्र सिंह, संगीता नेगी, तनवीर अहमद, जगदीश कुमार और मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed