फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National Alpine skiing and snow board competition will be held in Auli

औली में होगी राष्ट्रीय एल्पाइन स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता

Sun, 02 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
National Alpine skiing and snow board competition will be held in Auli
औली में सात फरवरी से शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। खेलों के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर दी गई है। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग (पुरुष व महिला) की एल्पाइन स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न प्रदेशों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

औली में इस साल सात से नौ फरवरी को राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली के सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि खेलों को लेकर तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड की टीम का गठन इसी माह किया जाएगा। प्रतियोगिता के एल्पाइन स्कीइंग के अंतर्गत सलालम एंड जाइंट सलालम में महिला व पुरुष सीनियर वर्ग, जूनियर में अंडर 21 व अंडर 18 आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी होंगे। जबकि अंडर 16 और अंडर 14 आयु वर्ग में जाइंट सलालम प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं स्नोबोर्ड के तहत सीनियर वर्ग में सलालम व जाइंट सलालम जबकि जूनियर के अंडर 19 और अंडर 17 पुरुष व महिला वर्ग में जाइंट सलालम की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed