फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Narrow highway in Kaudiya, problem in passing vehicles

कौड़िया में संकरा हुआ हाईवे, वाहनों के गुजरने में दिक्कत

Tue, 01 Mar 2022 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Narrow highway in Kaudiya, problem in passing vehicles
बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य जोर शोर से चल रहा है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले नंदप्रयाग से हेलंग (50 किमी) तक हिल कटिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कौड़िया में भी ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य चल रहा है जिससे यहां हाईवे संकरा हो गया है और आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को प्रात: छह बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए एनएचआईडीसीएल की ओर से ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में तेजी लाई जा रही है। नंदप्रयाग के पुरसाड़ी में मोटर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होकर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, जबकि मैठाणा में मोटर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। बाजपुर में भी पुल निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। चमोली बाजार के समीप चाड़ा में अभी हिल कटिंग कार्य शेष बचा है, यहां भी यात्रा शुरू होने से पहले हिल कटिंग किया जाना है। वहीं पीपलकोटी के कौड़िया में इन दिनों हिल कटिंग कार्य चल रहा है, जिससे यहां हाईवे संकरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बिरही चट्टान पर भी हिल कटिंग और दीवार निर्माण कार्य जारी है। निर्माणदायी संस्था को यहां हाईवे चौड़ीकरण कार्य में सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां ऊपरी क्षेत्र से चट्टान और नीचे अलकनंदा बह रही है। यहां सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह ही नहीं बची है, जिससे यहां करीब 300 मीटर तक सड़क संकरी और तीखे मोड़ वाली है।
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल की कार्यदायी संस्था एनकेजी के प्रबंधक गजेंद्र गौड़ ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हाईवे पर हिल कटिंग कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बिरही चाड़े पर हाईवे चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कौड़िया में आबादी के बीच हिल कटिंग कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य के साथ-साथ हाईवे का डामरीकरण कार्य भी किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed