फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nari Shakti Samman to 60 women

Chamoli News: 60 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान

Thu, 03 Oct 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Oct 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Samman to 60 women
कर्णप्रयाग में आयोजित नारी श​क्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते विधायक अनिल नौटिया
फोटो
विज्ञापन

फील गुड फाउंडेशन ने स्कूटी, रेफ्रिजरेटर और डिनर सेट दिए
कार्यक्रम का विधायक अनिल नौटियाल ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। फील गुड फाउंडेशन ने महिला जागरूकता, महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करने पर जिले की 60 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। फाउंडेशन की जिला कोऑर्डिनेटर चंद्रकला नौटियाल को स्कूटी दी गई जबकि आशा बिष्ट, पूनम राणा सहित पांच महिलाओं को रेफ्रिजरेटर दिया गया। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी महिलाओं को दिए गए।

नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास बेहतरीन है। इससे महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत भी करेगा। कार्यक्रम में फील गुड फाउंडेशन की निदेशक पूनम शर्मा और संरक्षक आशीष रंजन ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण को लेकर फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहा है जिसमें सैकड़ों महिलाएं जुड़ रही हैं। समारोह में 7 महिलाओं को टीवी, 5 महिलाओं को रेफ्रिजरेटर और 20 महिलाओं को डिनर सेट दिया गया। वहीं अन्य महिलाओं को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, राधा बिष्ट, कांता रावत और पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed