फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Weather: Nandprayag-Nandanagar road closed due to landslide

Chamoli Weather: नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क भूस्खलन से बंद, 120 गांवों की आवाजाही पड़ी ठप

Tue, 27 Jun 2023 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2023 05:03 PM IST
सार

पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हो गई है जिससे नंदानगर ब्लॉक के करीब 120 गांवों की आवाजाही ठप पड़ गई है। कई ग्रामीण पहाड़ी से छिटके बोल्डरों के ऊपर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chamoli Weather:  Nandprayag-Nandanagar road closed due to landslide
रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की पहली बारिश से चमोली जिले की करीब 12 सड़कें बंद हो गई हैं जबकि चार सड़कें पहले से ही बंद हैं। सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं नंदप्रयाग-नंदानगर (19 किलोमीटर) सड़क नंदप्रयाग के वन चौकी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हो गई है जिससे नंदानगर ब्लॉक के करीब 120 गांवों की आवाजाही ठप पड़ गई है। कई ग्रामीण पहाड़ी से छिटके बोल्डरों के ऊपर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: आज आठ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल-किलबरी मार्ग धंसा
विज्ञापन


रविवार को हुई बारिश से भूस्खलन हुआ और जिले की कई सड़कें बंद हो गईं। बंद सड़कों में लोनिवि गोपेश्वर के अंतर्गत बिरही-गौणा, वैतरणी-सिरोखोमा, मायापुर-श्रीकोट, मंडल-कांडई, नंदप्रयाग-नंदानगर-सुतोल कनोल, लोनिवि थराली की थराली-कुराड़, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-1 की सुगर बैंड से सिलपाटा, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-2 की भगणा-मछकोला-बरतोली, एनपीसीसी कर्णप्रयाग की परखाल-सिलोड़ी और देवाल-मुंदोली-ताजपुर कांडई समेत कई सड़कें शामिल हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। नंदानगर सड़क को मंगलवार तक खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed