फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nandotsav celebrated with simplicity in Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में सादगी से मना नंदोत्सव

Tue, 31 Aug 2021 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Nandotsav celebrated with simplicity in Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम में नंदोत्सव सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीर्थपुरोहित और पंडा समाज के साथ स्थानीय लोग उत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भगवान श्रीकृष्ण की उत्सव मूर्ति को डोली में रखकर बदरीनाथ धाम का भ्रमण कराया गया। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में छोटे-छोटे बच्चे जय कन्हैया लाल की... का उद्घोष करते नजर आए। डोली सबसे पहले बदरीनाथ मंदिर पहुंची। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद धाम में बनाए गए झूले में भगवान की मूर्ति को झुलाया गया। उसके बाद डोली नगर भ्रमण पर निकली। माखन और मिश्री का प्रसाद वितरित करने के बाद नंदोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट के अलावा तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज के प्रतिनिधि, बामणी और माणा गांव के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed