फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nandasain fair from 9th, Dhol Damu and costume competition will be held

Chamoli News: नंदासैण मेला नौ से, ढोल दमाऊं और वेशभूषा प्रतियोगिता होगी

Sun, 07 Sep 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Sep 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Nandasain fair from 9th, Dhol Damu and costume competition will be held
नंदासैंण पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास मेले की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नंदासैंण में 9 नवंबर से होने वाले चार दिवसीय मेले में इस वर्ष ढोल दमाऊं प्रतियोगिता और पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। मेला समिति ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मेले में लोकभाषा प्रतियोगिता भी होगी।

रविवार को समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास मेले की पहली बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष केदारदत्त नैथानी ने बताया कि मेला समिति ने निर्णय लिया कि मेले में इस वर्ष पारंपरिक वेशभूषा को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही ढोल दमाऊं प्रतियोगिता कर लोक संस्कृति को संरक्षित करने का संदेश दिया जाएगा। मेले में निर्णय लिया गया कि मेला 9 नवंबर से आयोजित होगा। मेले में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजारूकता रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी, त्रिलोक सिंह खत्री, अशोक चौधरी, देवेंद्र सिंह नेगी, सचिव विनोद मालई और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed