{"_id":"571905534f1c1b6b5f8b48ad","slug":"nandaprayag-burning-forest-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल रहे नंदप्रयाग रेंज के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल रहे नंदप्रयाग रेंज के जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ वन प्रभाग के नंदप्रयाग रेंज के जंगल बुधवार शाम से जल रहे हैं। आग की तेजी के आगे वन विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। वन विभाग के पास न फायर सर्विस है और न पूरे श्रमिक और कर्मी ऐसे में चीड़ के जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
बुधवार शाम से नंदप्रयाग रेंज के सिरतोली, बैरफाला, मौणा, कालेश्वर, उमट्टा, बरसाली सहित आस पास के जंगल धधक रहे हैं। वन विभाग के रेंजर अनिल मलेठा ने कहा कि लीसा श्रमिक सहित संबंधित कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन चट्टानी क्षेत्र और तेज आग को नियंत्रित कर कर्मियों के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
इधर नारायणबगड़, थराली के जंगल एक सप्ताह से जल रहे हैं। जंगलों की आग से वातावरण में धुंध छाई हुई है।