फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda will be farewelled from Devrada on 25th

Chamoli News: 25 को देवराड़ा से होगा नंदा की विदाई

Sun, 14 Dec 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 14 Dec 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Nanda will be farewelled from Devrada on 25th
फोटो
विज्ञापन


24 को होंगे कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। देवराड़ा ननिहाल में छह माह प्रवास के बाद अब नंदा के मायके कुरुड़ के लिए प्रस्थान की तैयारियां हो गई हैं। 25 दिसंबर को मां नंदा देवराड़ा मंदिर से विदा होंगी और 24 से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मंदिर में तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

रविवार को थराली के देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि देवी की विदाई पर 24 दिसंबर से मंदिर परिसर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 25 दिसंबर को देवी की डोली विदा होगी। देवी की यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 12 जनवरी को सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचेगी। हटवाल ने बताया कि वेदनी में पूजा-अर्चना के बाद डोली वापस अपने ननिहाल देवराड़ा पहुंचती है। देवराड़ा में छह माह प्रवास के बाद डोली दिसंबर-जनवरी माह में वापस कुरुड़ रवाना होती है। रविवार को हुई बैठक में संरक्षक विनोद रावत, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह रावत, सचिव वीरेंद्र सिंह, सहसचिव चरण सिंह,कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद देवराड़ी, महेशी देवी और गौरा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed