फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda Lokajat Yatra reached the eighth stop Cheopad

चेपड़ों के थोकदारों की नंदा राजराजेश्वरी

Fri, 30 Aug 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Nanda Lokajat Yatra reached the eighth stop Cheopad
थराली के सूना गांव मां नंदा देवी की पूजा अर्चना करते भक्त। - फोटो : KARNPRYAG
मायके कुरूड़ से ससुराल कैलाश जाने के क्रम में मां नंदा की लोकजात यात्रा शुक्रवार को बुटोला थोकदारों के गांव चेपड़ों पहुंची। चन्द्रवंशीय राजाओं के बंशज बुटोला थोकदारों के चौक में देवी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मां नंदा बुटोला थोकदारों की कुल ईष्ट देवी है जो नंदा राजराजेश्वरी के रूप में पूजी जाती है। जैसे ही देवी की डोली ने चौक में प्रवेश किया मां भगवती के पश्वा ने सबसे पहले अवतरित होकर नृत्य किया। इसके साथ ही लाटू, भूम्याल, भैरव और काली के डंगरिये ने भी मां भगवती के साथ-साथ नृत्य करते हुये चौक की परिक्रमा की। तांबासारा ढोल-दमांउ, भुकंरों, और अन्य पारंपरिक वाद्य यन्त्रो के बीच देवी के जागरों पर अवतरित होते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुये भक्तों को आर्शीवाद दिया। चेपड़ों सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के भक्त यहां पर नंदा राजराजेश्वरी के दर्शनों के लिए उमड़े। साथ में मां के चढ़ावे के लिए चुनरी, श्रंगार साम्रगी, पूजा सामग्री के साथ ही स्थानीय अनाज व फलों जिसमें मक्का, ककड़ी, अखरोट आदि लाये थे। इससे पहले मां नन्दा की डोली सूना गांव में प्रात: काल की पूजा के बाद सैकड़ों लोगों की पूजा अर्चना के बाद पंचायती पूजा लगी जिसमें पंचायत के सभी परिवार एक साथ देवी को पूजा लगाते हैं। इसके बाद देवी के आह्वान के लिए गीतोरों ने देवी के ननोले लगाये । क्षेत्रपाल देवता के साथ मां काली, लाटू और भूम्याल आदि देवता अवतरित हुए और चावल के रूप में लोगों को प्रसाद देने के बाद सभी देवता मां की डोली के पीछे पीछे सूना गांव की सीमा तक गये। इस अवसर पर माधवानन्द देवराड़ी, कैलाश जोशी, धनी प्रसाद देवराड़ी, विमला देवी,यशोदा देवी, कैलाश देवराड़ी, उमेश देवराड़ी, अनिल देवराड़ी, राकेश देवराड़ी, नरेश देवराड़ी हरि सिंह कठैत और नवीन भटट ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed