{"_id":"4057b3013a169325ae02decc750da259","slug":"nainital-highway-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक फंसा, 17 घटे बंद रहा नैनीताल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक फंसा, 17 घटे बंद रहा नैनीताल हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 30 Jan 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार शाम नैनीताल हाईवे पर एक ट्रक फंसने से हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर यातायात शुरू हो पाया। इस दौरान लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
रामनगर से जोशीमठ जा रहा एक ट्रक ब्लाक मुख्यालय से सात किमी आगे कालीमाटी के पास रामनाली में फंस गया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे फंसा ट्रक शुक्रवार दोपहर बारह बजे लोक निर्माण विभाग ने किसी तरह निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कालीमाटी और आस पास के गांवों से गैरसैंण मुख्यालय के स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
वहीं दूध बेचने वालों को ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचने में सात किमी पैदल दूरी नापनी पड़ी। बताया जा रहा है हाईवे पर सुधारीकरण कार्य के तहत स्क्रबर निर्माण किया जा रहा है, जहां ट्रक फंस गया। उपजिलाधिकारी केएस नेगी ने बताया कि ट्रक में तकनीकी खराबी आने से दिक्कत हुई थी।