फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Myth broken even on Badrinath seat

बदरीनाथ सीट पर भी टूटा मिथक

Thu, 10 Mar 2022 09:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
Myth broken even on Badrinath seat
बदरीनाथ विधानसभा सीट से जुड़ा मिथक इस बार के चुनाव में टूट गया है। इस सीट से जो भी प्रत्याशी जीत दर्ज करता है, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार सत्ता संभालती है, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा के महेंद्र भट्ट को हराया है। लिहाजा इस बार इस सीट से जुड़ा यह मिथक भी टूट गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में इस सीट पर कांग्रेस के डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। 2007 में भाजपा के केदार सिंह फोनिया जीते तो राज्य में भाजपा ने सत्ता संभाली थी। ऐसे ही वर्ष 2012 में बदरीनाथ से कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी जीते तो कांग्रेस सरकार बनी। वर्ष 2017 में भाजपा के महेंद्र भट्ट ने जीत दर्ज की थी और राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई, लेकिन इस बार इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने जीत दर्ज की है, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed