{"_id":"58e66cbf4f1c1bf5465b7f1d","slug":"mukesh-ambani-gives-50-lakhs-to-bktc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दिए 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दिए 50 लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ में अब गरीब तबके के तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पचास लाख रुपये की धनराशि दी है। आगामी मई माह में धाम में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में जियो की लॉचिंग के लिए बदरीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी के सामने बीकेटीसी ने धाम में बदरीश आश्रय नाम से गेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा था। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकेश अंबानी की ओर से समिति को पचास लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस धनराशि से धाम में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा, जिसमें गरीब तीर्थयात्रियों को निशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि तीर्थयात्रा में हजारों तीर्थयात्रियों के पहुंचने से कई तीर्थयात्रियों व साधु-संतों को रात्रि विश्राम के लिए जगह नहीं मिल पाती है। अब बदरीश आश्रय के निर्माण से तीर्थयात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन