फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Movement of travel vehicles in Chhinka amid danger

Chamoli News: छिनका में खतरे के बीच हो रही यात्रा वाहनों की आवाजाही

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Movement of travel vehicles in Chhinka amid danger
मलबा आने से रविवार को भी दो घंटे बंद रहा हाईवे
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की आवाजाही छिनका में खतरे के बीच हो रही है। रविवार को भी यहां मलबा आने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। छिनका में बदरीनाथ हाईवे के हिल साइड अभी टनों मलबा और पत्थर अटके हुए हैं जो कभी भी हाईवे पर आ सकते हैं। यहां पुलिस जवानों की निगरानी में वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।
रविवार को सुबह करीब सात बजे हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से वाहनों के पहिए थम गए। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने मलबा हटाया जिसके बाद सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से यहां हाईवे बेहद संकरा और खतरनाक बन गया है। हल्की बारिश होने पर भी मलबा हाईवे पर आ रहा है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि छिनका में हाईवे को सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा धीमी पड़ने और मौसम अनुकूल होने पर यहां से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन



चमोली जिले में भूस्खलन से 17 ग्रामीण मार्ग बंद
चमोली जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 17 ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जरूरी सामान लाने के लिए भी कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। जिलासू-सरणा, हापला-गुड़म-नैल, पोखरी-नखोलियाना, सेमी-मासौं, रानो-सिमखोली, लंगासू-ग्वाड़-बणसोली-कांडा-मैखुरा, सेमी पनाई-उत्तरों, खन्ना, कुजासू-पैणी, बूंगीधार-मैहलचौरी-बछुवावाण, थराली-डुंगरी, नारायणबगड़-भगोती-झिंझोड़ी, हाट कल्याणी-बैराधार समेत कई सड़के बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed