फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mouni Baba announced to give up water

मौनी बाबा ने किया जल त्यागने का एलान

Thu, 02 Sep 2021 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mouni Baba announced to give up water
बदरीनाथ धाम में आमरण अनशन में बैठे मौनी बाबा। - फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग के लिए बदरीनाथ में हक-हकूकधारियों का आंदोलन थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी लोगों का क्रमिक धरना जारी रहा, जबकि मौनी बाबा दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। मौनी बाबा ने एलान किया यदि शीघ्र बदरीनाथ के दर्शनों की अनुमति नहीं मिली तो वे जल का त्याग भी कर देंगे।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में बदरीश संघर्ष समिति के नेतृत्व में व्यापारियों, हक-हकूकधारियों, पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित व स्थानीय लोगों का चारधाम यात्रा संचालन को लेकर आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि फूलों की घाटी के साथ ही अन्य मठ-मंदिरों में श्रद्धालु और पर्यटकों की निरंतर आवाजाही बनी है, लेकिन चारधाम यात्रा का संचालन न कर सरकार ने हक-हकूकधारियों के साथ अन्याय किया है। वहीं कई वर्षों तक धाम में मौन व्रत साधना में रहे मौनी बाबा ने तुलसी माला पहनकर फिर से अपने लाल बाबा आश्रम में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मौनी बाबा ने कहा कि स्थानीय लोगों व संत समाज को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति दी जाए। यदि शीघ्र सरकार ने यात्रा शुरू करने का फैसला नहीं लिया तो अनशन के साथ जल का भी त्याग कर दिया जाएगा। इस मौके पर बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, नवनीत मेहता, भक्त दर्शन भंडारी, मनदीप भंडारी, जगजीत मेहता, प्रभात रतूड़ी, विनोद बिष्ट, किशन पंडवाल, सागर डाडी, बलदेव मेहता, धर्मेंद्र नैथानी, जसवीर मेहता, काशी पाल, सुबोध और मदन लाल डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व में कर चुके दस दिनों तक अनशन
बीते मई माह में भी मौनी बाबा ने दस दिनों तक आमरण अनशन किया था, तब उन्होंने तीन दिनों तक जल का भी त्याग कर लिया था, लेकिन सरकार के शीघ्र धाम के दर्शन कराने के आश्वासन पर बाबा ने अपना अनशन स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed