फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Motorcycle accident, mother-son fell into the abyss

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरे मां-बेटा

Sun, 18 Oct 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle accident, mother-son fell into the abyss
मलारी हाईवे पर सलधार के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार युवक व उसकी मां गहरी खाई में जा गिरे। देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में करीब 12.30 बजे मोटरसाइकिल चालक पंकज बहादुर (19) पुत्र स्व. नर बहादुर निवासी नेपाल हाल निवासी सुराईथोटा और उसकी माता मधु देवी (45) सुरांईथोटा की ओर जा रहे थे। सलधार के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी, जिससे मां और बेटा करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरे। सूचना मिलते हुए जोशीमठ पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। खाई के नीचे धौली गंगा है। जिला सूचना अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को भी खोजबीन जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed