फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's Doli and Lokjat Yatra reached Mundoli village

मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा पहुंची मुंदोली गांव

Wed, 31 Aug 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's Doli and Lokjat Yatra reached Mundoli village
बधाड़ की ईष्ट नंदा की डोली और लोकजात यात्रा फल्दियागांव गांव होते हुए मुंदोली पहुंची। बृहस्पतिवार को डोली आबादी के अंतिम गांव वाण में प्रवास करेगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डोली फल्दियागांव, कांडेई, ल्वाणी, हरनी होते देर शाम को मुंदोली गांव पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने मां नंदा की डोली व लोकजात यात्रा का भव्य स्वागत किया और लोक उत्सव का आयोजन किया। ग्रामीणों ने मांगलगीतों से डोली का स्वागत किया। देव दर्शनों के लिए पहुंचीं ध्याणियों ने देवी को शृंगार सामग्री अर्पित की और आशीर्वाद मांगा। एक सितंबर को लोकजात यात्रा लोहाजंग होते यात्रा का अंतिम आबादी के गांव वाण में रात्रि प्रवास करेगी। लोहाजंग में एक दिवसीय मेले का आयोजन होता है। यात्रा के मुख्य पुजारी और कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से डोली के स्वागत में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed