फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda met sister Chandika in Nandprayag

मां नंदा ने नंदप्रयाग में बहन चंडिका से की भेंट

Sun, 05 Sep 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda met sister Chandika in Nandprayag
नंदप्रयाग के मंगरोली गांव में मां नंदा की पूजा-अर्चना करते भक्तगण। - फोटो : GOPESHWAR
हिमालय क्षेत्र की आराध्य देवी मां नंदा ने कैलाश प्रस्थान के दौरान रविवार को नंदप्रयाग में अपनी बहन मां चंडिका से भेंट की। मां नंदा की डोली रविवार को मां चंडिका के मंदिर में ही रात्रि प्रवास करेंगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। भक्तों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन

घाट के सुखवीर रौतेला ने बताया कि रविवार को नंदप्रयाग पहुंचने से पहले थोकदारों के गांव तेफना में मां नंदा की विशेष पूजाएं र्हुइं। इसके बाद माता की डोली ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। सेम, रामबोरी और मंगरोली गांव में भी भक्तों ने मां नंदा की पूजा-अर्चना की। मंगरोली गांव में आयोजित संकल्प पूजा में गांव के महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया। भूमियाल देवता ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मां नंदा नंदप्रयाग में अपनी बहन मां चंडिका से मिलने पहुंचीं। इस मौके पर मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, आचार्य पंडित दिनेश प्रसाद गौड़, मुंशीचंद गौड़, विपिन चंद्र, विजय प्रसाद, राजेंद्र गौड़, शिक्षक संजय कंडेरी, बलवीर सिंह कंडेरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडेरी, सुनील, अनिल कंडेरी, मंगल सिंह कंडेरी, पुजारी आनंद सिंह कंडेरी, चेता देवी और सतेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से की पैदल मार्ग की मरम्मत
देवाल। नंदा लोकजात यात्रा मार्ग की मरम्मत के लिए कोठी गांव के लोग स्वयं ही जुट गए हैं। ग्रामीणों ने श्रमदान कर कोठी से धरातल्ला तक पैदल मार्ग और पुश्ते बनाए। कुरूड़ से वेदनी होते हुए लोकजात यात्रा व नंदा की डोली 21 पड़ावों तक होते हुए 20 सितंबर को देवराड़ा मंदिर पहुंचेगी। इस बार बारिश से यात्रा मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है। सरकार ने इस बार रास्ते नहीं बनाए और यात्रा को भगवान भरोसे छोड़ दिया। ऐसे में लोगों ने स्वयं के संसाधनों से रास्तों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। रविवार को कोठी के महाबीर सिंह, बलवंत सिंह, भुवन चंद्र, गोविंद प्रसाद, दिनेश राम, पुष्पा देवी, कमल सिंह, भूपाल सिंह, मुन्ना, जगदीश चंद्र, अमूल सिंह, प्रकाश चंद्र, दयाल सिंह, रणजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, खिलाप सिंह ने मोटर रोड से कोठी व कोठी से धरातल्ला पैदल मार्ग की मरम्मत की। आठ सितंबर को मां नंदा की डोली कोठी गांव पहुंचेगी। यहां पर पूजा-अर्चना के बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए बेराधार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
डुंगी गांव पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात
थराली। मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा बूंगा गांव के बाद अपने छठवें पड़ाव पर डुंग्री पहुंची। यहां पांडव चौक में देवी की डोली विराजमान हुई। ग्राम प्रधान दीपा मिश्रा के साथ ही भक्तों ने देवी का भव्य स्वागत किया। देवी के पश्वा खिलाप सिंह पर अवतरित हुए और देवी नृत्य के साथ ही भक्तों को आशीर्वाद दिया।

महिलाओं ने मां नंदा को अनाजों व फलों का भोग लगाया और शृंगार सामग्री भेंट की। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह, रूईसाण की प्रधान पार्वती देवी, सरपंच सुनीता देवी, ममंद अध्यक्ष दर्शनी देवी, रूईसाण की गोदांबरी देवी, युमंद अध्यक्ष सूरज ने देवी के जयकारे गाए। इस अवसर पर गोपाल सिंह, अब्बल सिंह, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed