फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda Devi's doli reached Sera Vijaypur village

सेरा विजयपुर गांव पहुंची मां नंदा देवी की डोली

Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda Devi's doli reached Sera Vijaypur village
थराली के कल्याणी से जोला गांव जाती मां नंदा की लोकजात यात्रा। - फोटो : KARNPRYAG
छह माह अपने मायके कुरूड़ में प्रवास के बाद मां नंदा की डोली लोकजात यात्रा में अपने 18वें पड़ाव सेरा विजयपुर गांव पहुंची। यहां पर देवी का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यहां से माता नंदा के ननिहाल का क्षेत्र शुरू हो जाता है। यहां पर माता को बेटी के रूप में पूजा जाता है। देवी की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों भक्त प्रधान चौक पर पलकें बिछाए बैठे थे। माता के कई पश्वा अवतरित हुए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मां नंदा को भेंट लगाने के लिए पहले से ही मक्का, ककड़ी, अखरोट, नई फसल के च्यूड़ा एकत्र किए थे। इससे पहले सेरा विजयपुर के सैकड़ों देवी भक्त मां की डोली लाने के लिए जोला गांव पहुंचे। वहां रात्रि जागरण कर जागर गाए और देवी के झोड़े-चांचरी का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, प्रेम बल्लभ शर्मा, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह, मोहन चंद्र, जयप्रकाश, त्रिलोक चंद्र, चंद्रशेखर देवराड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, गोपाल दत्त आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed