फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Chandika's wall journey begins with faith

Chamoli News: आस्था के साथ मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandika's wall journey begins with faith

विज्ञापन
आस्था, उमंग और उत्साह के बीच शनिवार को सगर गांव की आराध्य मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हो गई है। जय मां चंडिका के उद्घोष से मंडल घाटी दिनभर गुंजायमान हो उठी।



इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे देवताओं के अवतारी पुरुष ने ढोल दमाऊं की थाप पर शक्ति प्रदर्शन किया। अब नौ माह तक मां चंडिका (ब्रह्म) गांव-गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। रात्रि प्रवास के लिए दिवारा यात्रा सगर गांव पहुंची। रविवार को यात्रा गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही चंडिका मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ब्रह्म गुरु हरिबल्लभ सती ने मां चंडिका की शक्ति पूजा संपन्न की, जबकि पुजारी सूरज किमोठी और विनोद भट्ट ने अन्य पंच पूजाएं कीं। सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत ग्वाड़, मंडल, देवलधार, देवर-खडोरा, पाडुली पपड़ियाणा, कुजौं-मेकोट, बौंला, कौंज, दशज्यूला कांडई और गोपेश्वर गांव से भक्तगण और मां चंडिका, नंदा, जाख, ज्वाला और भैरवनाथ के अवतारी पुरुष आयोजन स्थल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देवताओं के अवतारी पुरुषों ने अद्भुत नृत्य कर शक्ति प्रदर्शन किया। अपराह्न ठीक 12.15 बजे मां चंडिका देवी के ब्रह्म (निशाण) ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। दिवारा समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट और सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा गोपेश्वर, गंगोलगांव, सगर गांव होते हुए 16 अक्तूबर को रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर दीपक रावत, गोविंद सिंह बजवाल, कुंवर सिंह नेगी, प्रकाश बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed