फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Chandika welcomed in Devaldhar and Mandal villages

Chamoli News: देवलधार और मंडल गांव में मां चंडिका का स्वागत

Sat, 19 Oct 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 19 Oct 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandika welcomed in Devaldhar and Mandal villages
गोपेश्वर में मां चंडिका (ब्रह्म) के साथ यात्रा संचालक संवाद
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। सगर गांव की आराध्य मां चंडिका की दिवारा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे ही भक्तों का हुजूम भी उमड़ रहा है। शनिवार को देवलधार और मंडल गांव में मां चंडिका का भक्तों ने भव्य स्वागत किया।

शनिवार सुबह देवलधार में मां चंडिका की विशेष पूजा हुई। ब्रह्म गुरु हरिबल्लभ सती ने शक्ति पूजा की जबकि पुजारी सूरज किमोठी और विनोद भट्ट ने अन्य पंच पूजाएं कीं। सुबह 10 बजे मां चंडिका ने जागर और ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य कर भक्तों को दर्शन दिए। गांव में भ्रमण करने के बाद दिवारा यात्रा मंडल गांव पहुंची। दिवारा यात्रा समिति के सचिव सतेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा रविवार को केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास गौरीकुंड में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed