फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Chandika's walled journey reached Rauta village

रौता गांव पहुंचीं मां चंडिका की दिवारा यात्रा

Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandika's walled journey reached Rauta village
पोखरी क्षेत्र के गांव-गांव में भ्रमण कर रही मां चंडिका की दिवारा यात्रा। - फोटो : GOPESHWAR
ब्लाक के 22 गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा बृहस्पतिवार को पोगठा गांव से विदा लेकर रात्रि प्रवास के लिए रौता गांव पहुंची। इस दौरान देवी भक्तों के जय मां चंडिका के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। ध्याणियों ने मां चंडिका को शृंगार सामग्री भेंटकर परिवार की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

पोगठा गांव में मां चंडिका के निशाण ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया। मां चंडिका ने कार्तिक स्वामी मंदिर के दर्शन भी किए। माता की दिवारा में शामिल हो रहे भक्तों की ओर से रात्रि को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर दिवारा यात्रा के मार्गदर्शक ललिता प्रसाद पुरोहित, यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह जग्गी, जगदीश सिंह भंडारी, प्रबंधक हीरा सिंह नेगी, विक्रम नेगी, विनोद नेगी, अनूप नेगी, सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मण नेगी, राजदर्शन सिंह नेगी, हरीश खाली, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह राणा, शिवराज पंवार, सुभाष सिंह और भरत खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed