फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Monkeys and langurs are destroying crops, villagers are driving them away by banging plates.

Chamoli News: बंदर और लंगूर नष्ट कर रहे फसलें, ग्रामीण थाली बजाकर भगा रहे

Sun, 01 Sep 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Sep 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Monkeys and langurs are destroying crops, villagers are driving them away by banging plates.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों धान की फसल पककर तैयार हो रही है जबकि बेल वाली सब्जियां भी अच्छी मात्रा में हुई हैं। मगर दिन में बंदर और रात में लंगूर व जंगली सुअर फसलें नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीण आतिशबाजी और थाली बजाकर जानवरों को भगा रहे हैं। ग्रामीणों ने राजस्व और वन विभाग से क्षति का आकलन कर नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई।

जिले के दशोली, नंदानगर, थराली, देवाल, पोखरी, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़ और गैरसैंण क्षेत्र के गांवों में धान की फसल और बेल वाली सब्जियों की अच्छी पैदावार हो रखी है। निजमुला घाटी के गाड़ी गांव निवासी सुलप सिंह और नेल कुड़ाव के सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि जंगली सुअर फसलों को बरबाद कर रहे हैं साथ ही खेतों में गड्ढे भी कर रहे हैं। दिन में बंदर और लंगूर ककड़ी, मुंगरी (मक्का), बैंगन, गोभी, फ्रासबीन, लौकी आदि सब्जियों को नष्ट कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed