फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mock drill conducted to assess forest fire safety

Chamoli News: वनाग्नि सुरक्षा की जांच के लिए किया मॉकड्रिल अभ्यास

Wed, 18 Feb 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted to assess forest fire safety
गोपेश्वर में आयोजित वना​ग्नि की मॉकडि्रल के दौरान घायल को रेस्क्यू करतीं एसडीआरएफ की टीम। संवाद
- गोपेश्वर में तीनों वन प्रभागों ने अन्य विभागों के साथ चलाया अभियान
विज्ञापन

गोपेश्वर। गर्मियों में वनाग्नि से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को गोपेश्वर में तीनों वन प्रभागों की ओर से अलग-अलग जगह पर मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में वन विभाग की तैयारी के साथ उपकरणों का सही उपयोग और रेस्क्यू आदि को भी परखा गया।
बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को बदरीनाथ वन प्रभाग, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। बदरीनाथ वन प्रभाग ने चमोली तहसील के पास हाईवे से सटे जंगल में सुबह 11 बजे आग की घटना पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया। वहीं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने कुंड कालोनी और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग रौली ग्वाड़ में मॉक डि्रल किया। पूरे कार्यक्रम में दो टीमें गठित की गई थी। एक टीम बदरीनाथ वन प्रभाग क्षेत्र में सक्रिय रही, दूसरी टीम केदारनाथ वन्यजीव और अलकनंदा वन प्रभाग क्षेत्र में सक्रीय रही। इस दौरान राजस्व, फायर सर्विस, स्वास्थ्य, एसडीआरएफ, वन पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन


----------
नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन ने ज्योतिर्मठ में किया अभ्यास
ज्योतिर्मठ। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की ओर से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉकड्रिल किया गया। हाईवे के पास आग की सूचना पर पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद फायर सर्विस भी मौके पर पहुंच गयी। संयुक्त प्रयास से आग को काबू किया गया। पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि फायर सीजन से पूर्व मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अन्य विभागों ने भी प्रतिभाग किया।

गोपेश्वर में आयोजित वनाग्नि की मॉकडि्रल के दौरान घायल को रेस्क्यू करतीं एसडीआरएफ की टीम। संवाद

गोपेश्वर में आयोजित वनाग्नि की मॉकडि्रल के दौरान घायल को रेस्क्यू करतीं एसडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed