{"_id":"57278aa34f1c1b63705cd96e","slug":"mnautian-subterranean-deity-devotees-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने भूमियाल देवता से मांगी मनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने भूमियाल देवता से मांगी मनौतियां
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Mon, 02 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
भूमियाल देवता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव में 13 वर्षों बाद जांती मेले का आयोजन हुआ। मेले में भूमियाल और जाख देवता के दर्शनों को सैकड़ों ग्रामीण उमड़े। सोमवार को भूमियाल देवता के मंदिर में सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
मान्यता है कि प्राचीन काल में मां नंदा की राजजात में खैनुरी क्षेत्र के भूमियाल और जाख देवता भी शामिल हुए। क्षेत्र में दोनों देवों ने अपनी शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन किया। तब से क्षेत्र में आज भी भूमियाल और जाख देवता तीन दिन तक लोहे की गर्म की हुई जांती (लोहे का गोल घेरा) को अपने शरीर के बीचोंबीच से होकर जमीन पर फेंकते हैं।
विज्ञापन
यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए किया जाता है। मेले में हरमनी, सरतोली, क्षेत्रपाल, रांगतोली, लासी, मजोठी, सेमडुंग्रा पलेठी और ठेली-मेड़ गांव के आराध्य देवों ने भी खैनुरी गांव पहुंच कर ग्रामीणों को दर्शन दिए। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, हयात सिंह, अनिल सिंह, श्याम सिंह और नरेंद्र आदि थे।
विज्ञापन