फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MLA took stock of arrangements in CHC

विधायक ने लिया सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा

Sat, 04 Apr 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
MLA took stock of arrangements in CHC
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सीएचसी जोशीमठ का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शीघ्र यहां लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति को लेकर सीएमओ से बात की। विधायक ने नगर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना से केरल भी अछूता नहीं है और बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी केरल के ही हैं। लिहाजा मुख्य पुजारी को कपाट खुलने से पंद्रह दिन पहले जोशीमठ लाने की व्यवस्था कर उन्हें चौदह दिनों तक क्वारंटीन में रखने की मांग उठाई गई। इस पर विधायक ने कहा कि इस संबंध में सरकार विचार कर रही है। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

लैंसडौन विधायक ने कैंट चिकित्सालय को दी पीपीई किट
लैंसडौन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने कैंट चिकित्सालय में चार पीपीई किट और एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन चिकित्सा प्रभारी डा. मनीषा अग्रवाल को सौंपी। उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को मास्क भी बांटे। विधायक महंत दिलीप रावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सौ मास्क वितरित करेंगे। मास्क वितरण के लिए भाजपा के मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजेंद्र रावत, राजेंद्र राना व भुवनेश्वर खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed