फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Misleading propaganda is being done to postpone the fast: Mouni Baba

अनशन स्थगित कर देने का हो रहा भ्रामक प्रचार : मौनी बाबा

Thu, 03 Jun 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Misleading propaganda is being done to postpone the fast: Mouni Baba
बदरीनाथ धाम के दर्शनों की मांग कर रहे मौनी बाबा और स्वामी ब्रह्मचारी का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। चौथे दिन भी अनशनकारी साधुओं ने जल ग्रहण नहीं किया। वहीं, अनशनकारी संतों की मांगों पर देवस्थानम बोर्ड की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मौनी बाबा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देवस्थानम बोर्ड की ओर से बदरीनाथ धाम का चरणामृत (प्रसाद) देने के बाद उनका अनशन स्थगित कर देने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों अनशनकारी साधु अपने-अपने आश्रम में अनशन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मौनी बाबा ने एक वीडियो जारी कर अपना अनशन न खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अनशन के कारण उनका करीब आठ किलोग्राम वजन घट गया है, यदि उनके साथ कोई भी अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मौनी बाबा का कहना है कि प्राचीन काल से ही गुरु परंपरा है कि बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद ही बदरीनाथ धाम में रह रहे साधु-संत अन्न ग्रहण करते हैं, लेकिन देवस्थानम बोर्ड की ओर से उन्हें बदरीनाथ जी के दर्शनों की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

कौन हैं मौनी बाबा
गोपेश्वर। बदरीनाथ में अनशनरत मौनी बाबा बदरीनाथ धाम में लाल बाबा आश्रम में रहते हैं। यह आश्रम बामणी गांव के समीप नीलकंठ पर्वत की तलहटी में स्थित है। मौनी बाबा नागा सन्यासी हैं और वर्ष 1990 से बदरीनाथ धाम में निवासरत हैं। शीतकाल में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी वे धाम में ही तपस्यारत रहते हैं। गत वर्ष कोरोना काल के चलते वे मैदानी क्षेत्र में चले गए थे, इस वर्ष फिर धाम में पहुंचे हैं। उन्होंने 12 साल तक बदरीनाथ धाम में मौन व्रत भी धारण किया था, जिसके बाद वे मौनी बाबा के नाम से पहचाने जाने लगे। वर्ष 2010 में उन्होंने अपना मौन खोला था। जब ग्रीष्मकाल में बदरीनाथ की तीर्थयात्रा संपन्न होती है तो उनके शिष्य उन्हें शीतकाल के लिए छह माह का खाद्यान्न का भंडारण करते हैं। मौनी बाबा के गुरु दिगंबर गंगा भारती का आश्रम भी नारायण पर्वत पर ही स्थित है। वे अस्वस्थ होने के कारण लंबे समय से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रशासन की ओर से लगातार अनशनकारी साधुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। बुधवार को बदरीनाथ धाम परिसर में अनशनकारी साधुओं की ओर से बदरीनाथ धाम का प्रसाद ग्रहण किया गया और अनशन समाप्त किया गया, लेकिन वे फिर से अनशन पर बैठ गए हैं। बदरीनाथ के दर्शनों का निर्णय देवस्थानम बोर्ड की ओर से लिया जाना है। - डीएम स्वाति एस भदौरिया, चमोली।

कोट
बदरीनाथ धाम परिसर में बदरीनाथ जी का प्रसाद ग्रहण किया था, लेकिन अनशन नहीं तोड़ा था। अभी भी अनशन जारी है। बदरीनाथ जी के दर्शनों के बाद ही अनशन स्थगित किया जाएगा। - अनशनकारी मौनी बाबा, बदरीनाथ धाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed