{"_id":"5ebd60818ebc3e08ed2469ef","slug":"minor-raped-and-beaten-accused-arrested-karnpryag-news-drn344255571","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रूटी दिलाने के बहाने नाबालिग को बुलाया, दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रूटी दिलाने के बहाने नाबालिग को बुलाया, दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक गांव में फ्रूटी दिलाने के बहाने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
आरोपी और पीड़िता का कर्णप्रयाग सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी वाहन चालक और दो बच्चों का पिता है।
पटवारी जगदीश चंद्र औलिया ने बताया कि बुधवार शाम को पीड़ित लड़की के पिता ने उनको घटना की जानकारी दी। इस पर वह गांव पहुंचे, जहां पीड़िता के पिता ने लिखित में तहरीर दी।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि आरोपी ने उनकी 13 वर्षीया पुत्री को गुटका मंगाने और फ्रूटी दिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी। आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।
पटवारी के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 376 (2), 506, 323 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार रात में ही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।