{"_id":"616ec2076808aa53444baf17","slug":"military-abode-built-in-sawad-or-kafatir-jeetram-karnpryag-news-drn3937548149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाड़ या कफरतीर में बने सैन्यधाम : जीतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाड़ या कफरतीर में बने सैन्यधाम : जीतराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डा. जीतराम ने राज्य सरकार पर देहरादून में सैन्यधाम बनाने का विरोध किया। उन्होंने सैन्य धाम देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव या विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह नेगी के गांव कफरतीर में बनाने की मांग की।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से देहरादून में सैन्यधाम स्थापित करने के लिए शहीदों के घर से मिट्टी ले जाकर धाम बनाने का कार्यक्रम है, जो पहाड़ की उपेक्षा है। कहा कि शहीदों का सच्चा सम्मान तभी होगा जब सैन्यधाम वीरों की भूमि सवाड़ या विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह नेगी के गांव में बनेगा। उन्होंने कहा कि सवाड़ गांव देश का पहला गांव है, जहां के प्रथम विश्व युद्ध में 22 सैनिकों ने भाग लिया। वहीं दूसरे विश्व युद्ध, आजाद हिंद फौज, पेशावर कांड में भी इस गांव के लोगों की प्रमुख भूमिका रही है। पहाड़ी क्षेत्र में सैन्य धाम बनने से पर्यटन व रोजगार के साथ ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पत्रकार वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र राणा, महाबीर बिष्ट, गजेंद्र रावत और कुंदन राम आदि शामिल रहे।