फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Met Garhwal MP for operation of Sainik School in Sawad village

Chamoli News: सवाड़ गांव में सैनिक स्कूल के संचालन के लिए गढ़वाल सांसद से मिले

Thu, 03 Oct 2024 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Met Garhwal MP for operation of Sainik School in Sawad village
सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपते देवाल क्षेत्र का प्रतिनि​धिमंडल। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने अनिल बलूनी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के संचालन और स्टेट हाईवे थराली-देवाल-वाण को डेढ़ लाइन बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। उन्होंने मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

अमर शहीद सैनिक मेला के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट व डीएवी महाविद्यालय के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गढ़वाल सांसद से मिला। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा व केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ हुए पत्राचार के बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर वह श्रमदान कर टिन डालकर 15 कमरे बनाए। साथ शौचालय और मैदान भी बनाया। ग्रामीणों ने विद्यालय को नि:शुल्क 100 नाली भूमि भी दी है। उन्होंने श्री नंदा राजजात मार्ग व स्टेट हाईवे थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण को डेढ़ लाइन बनाने, सवाड़ गांव में एक करोड़ से निर्मित सैनिक संग्रहालय में सैनिक सामग्री व उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। सांसद ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के महामंत्री युवराज बसेड़ा, प्रमोद धपोरा और भारत बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed