फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Memorial to be built in Tolusain in memory of Bina Bisht

बीना बिष्ट की याद में तोलूसैंण में बनेगा स्मारक

Fri, 03 Sep 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Memorial to be built in Tolusain in memory of Bina Bisht
बरतोली गांव में स्व. बीना बिष्ट के बलिदान को याद करते लोग। - फोटो : KARNPRYAG
जंगल की आग बुझाते समय अपने प्राणों को न्योछावर करने वाली बीरबाला बीना बिष्ट की स्मृति में बरतोली ग्राम पंचायत के तोलूसैंण में स्मारक बनाया जाएगा। यहां पर पूर्व में बनाया गया स्मारक सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। जिपंस विनोद नेगी ने बीना स्मृति फाउंडेशन की ओर से बीना स्मृति शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान बीना के बलिदान को याद कर ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

30 अप्रैल 1999 को अपने गांव में जंगल की आग बुझाने के दौरान 14 साल की बीना बिष्ट झुलस गई थी और 12 मई को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पर्यावरण के क्षेत्र में हर साल बीना के बलिदान को याद कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बीना स्मृति फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाता रहा है। अब यहां बीना बिष्ट का स्मारक बनवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बीरबाला स्व. बीना के नाम से बरतोली इंटर कॉलेज व स्कूल के पाठ्यक्रम में बीना के बलिदान और जीवनी को शामिल करने की मांग उठाई गई। लोकगायक जितेंद्र कुमार ने बतेरी ऋतु बसंत बौड़ि की आला मनखी बौड़ि नि आला... गीत गाकर बीना को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बीना की माता नंदी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएमजीएसवाई के ईई बीएन गोदियाल, भुवन नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, प्रधान आरती देवी, अरुण भंडारी, मनोज पुंडीर, गोविंद सिंह, मनवर सिंह, सोहन सिंह, मंगल सिंह बलवंत सिंह, प्रदीप सिंह और दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed