फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Medical college to be established in Chamoli'

चमोली में स्थापित होगा मेडिकल कॉलेज और बी फार्मा संस्थान

Mon, 03 Jan 2022 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
'Medical college to be established in Chamoli'
गोपेश्वर में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी। - फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को गोपेश्वर में पहली चुनावी जनसभा आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ, पोखरी और दशोली विकास खंड से पहुंचे लोगों का समर्थन मांगा।
विज्ञापन

नगर के तिराहे पर आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने जनता से चमोली में मेडिकल कॉलेज और बी फार्मा संस्थान की स्थापित करने का वादा किया। उन्होंने पीपलकोटी सेमलडाला और जोशीमठ में आधुनिक स्टेडियम के निर्माण का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चमोली जनपद में बेस अस्पताल और दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने के वायदे सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। जोशीमठ क्षेत्र की जनता को ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, अरविंद नेगी, सुखवीर रौतेला, अन्नू कठैत, मनीष नेगी, सुदर्शन शाह, प्रदेश सचिव व पूर्व दायित्वधारी इंजीनियर युद्घवीर सिंह फरस्वाण, ओम प्रकाश नेगी, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मुकुल बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, योगंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed