{"_id":"61ffe53f4f42f35179359938","slug":"mayank-and-neha-ran-fastest-in-100-meters-race-gopeshwar-news-drn4034272180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में मयंक और नेहा दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में मयंक और नेहा दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन
युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर युवा मतदाता समारोह के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल विभाग चमोली की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 15 से 22 वर्ष के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई 100 मीटर की बालक दौड़ में मयंक भंडारी और बालिका वर्ग की दौड़ में नेहा नेगी प्रथम रहीं।
100 मी. दौड़ के बालक वर्ग में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के मयंक भंडारी, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के राहुल कुमार व राहुल राणा, 400 मी. दौड़ में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के कृष्णा सिंह, गौतम, नवदीप, 1500 मी. दौड़ में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रविंद्र नेगी, जीआईसी बैरांगना के रोहित राणा, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के अभिषेक कुयाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ में जीजीआईसी गोपेश्वर की नेहा नेगी, एसबीएम गोपेश्वर की हिमानी, जीआईसी ग्वाड़ देवलधार की मानसी, 400 मी. दौड़ में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की शालिनी नेगी, प्राची तिवाड़ी, जीआईसी बैरांगना की आरती, 1500 मी. दौड़ में जीआईसी बैरांगना की ईशा बत्र्वाल, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की अदिति और जीआईसी बैरांगना की गार्गी बत्र्वाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टेबल-टेनिस मिक्स डबल्स के फाइनल में आदित्य नेगी व किरन शाह की जोड़ी ने कृष झिंक्वाण व तनुजा नेगी को हराया। फुटबाल बालक वर्ग के फाइनल में गोपीनाथ क्लब गोपेश्वर ने फ्लायर्स क्लब गोपेश्वर को 2-1 से हराया। वॉलीबाल में बालक वर्ग के फाइनल में महादेव क्लब बैंरागना ने वॉलीबाल क्लब बैरास कुंड को हराया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी और संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र बांटे। इस दौरान समन्वयक जिला बचत अधिकारी अर्शित गोंदवाल, खेल विभाग के सीएओ विक्रम चौधरी, नारायण नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, संदीप नेगी, गोपाल सिंह बिष्ट, लता झिंक्वाण, दिव्या सती कैलखुरा, रश्मि बिष्ट, जगदीश रावत, विकेंद्र चौहान, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, तनवीर अहमद, मनू और अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे हैं।