फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   max vehicle fell into a ditch in nijmula valley chamoli two killed nine injured

चमोली: निजमुला घाटी स्थित खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोगों की मौत, नौ घायल

Mon, 02 May 2022 01:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 May 2022 01:42 PM IST
सार

निजमुला घाटी के ईराणी गांव के लोग केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चर चलाने व अन्य काम करने के लिए रविवार को घर से निकले। गाड़ी में सवार होकर कुछ दूर आगे बढ़े थे कि वाहन खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
max vehicle fell into a ditch in nijmula valley chamoli two killed nine injured
चमोली जिले की निजमुला घाटी में खाई में गिरा मैक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चर चलाने के लिए निकले पाणा और ईराणी गांव के लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित नौ लोग घायल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन




चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े खच्चर चलाने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में केदारनाथ जाते हैं। रविवार को पाणा और ईराणी गांव के कुछ लोग घोड़े खच्चरों के साथ केदारनाथ के लिए निकले। रास्ते में उन्हें एक मैक्स वाहन मिला, जिसमें 10 युवक सवार होकर चमोली के लिए निकले।
विज्ञापन


जबकि उनके कुछ साथी घोड़े खच्चरों को लेकर पीछे से पैदल आ रहे थे। इन युवाओं को चमोली पहुंचकर रात को रहने और खाने की व्यवस्था करनी थी। लेकिन कुछ किमी चलने के बाद गाड़ी गांव के पास दोपहर करीब डेढ बजे मैक्स खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

100 मीटर चलते ही हो गई दुर्घटना

वाहन गिरने की आवाज सुनकर गाड़ी गांव के लोग मौके पर दौड़े और खाई में उतरकर घायलों को निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजय नेगी (24 साल) पुत्र कलम सिंह और टिकेंद्र राम (23 साल) पुत्र सबला राम दोनों निवासी ईराणी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि बालप सिंह (26 साल) पुत्र हर सिंह, जसपाल सिंह (30 साल) पुत्र उदय सिंह, जगदीश सिंह वाहन चालक (23 साल) पुत्र कुंवर सिंह, सोहन कुमार (21 साल) पुत्र स्व. कुंदनी राम, मुकेश कुमार (22 साल) पुत्र गडरी राम, मनवर सिंह (24 साल) पुत्र मोहन सिंह, राहुल सिंह (22 साल) पुत्र स्व. धर्म सिंह, गोपी नेगी (18 साल) पुत्र कुंवर सिंह सभी निवासी ग्राम ईराणी और मनोज सिंह (26 साल) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पाणा घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। यहां से सोहन और बालप सिंह को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।

पाणा ईराणी से खच्चरों के साथ करीब 35 किमी पैदल चलकर गाड़ी गांव के पास पहुंच चुके थे। यहां से वाहन में बैठे और मात्र 100 मीटर आगे चले कि वाहन खाई में जा गिरा। ईराणी के ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि इन लोगों को बिरही में घोड़ा पड़ाव में रुकना था। कुछ लोगों को लेकर वाहन चालक बिरही छोड़ चुका था और अन्य लोगों को लेने के लिए वापस गया। गाड़ी गांव के पास उन्हें वाहन मिल गया और वह उसमें सवार होकर चलने लगे। लेकिन 100 मीटर आगे जाते ही वाहन खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed