फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Mark new parking lots on the travel route'

‘यात्रा मार्ग पर चिह्नित करें नए पार्किंग स्थल’

Tue, 22 Mar 2022 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
'Mark new parking lots on the travel route'
पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मंगलवार को कोतवाली चमोली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को यात्रा के समय जन उपयोगी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा सीजन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नए पार्किंग स्थलों का अभी से चिह्निकरण करने के लिए कहा। कहा कि जिले में पहुंचने वाले हर तीर्थयात्री और पर्यटक के साथ अतिथि देवो: भव का व्यवहार करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। एसपी ने कोतवाली परिसर में अभिलेखों, संपत्ति रजिस्टर की प्रविष्टियों, शस्त्रागार, कर्मचारी बैरक आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने उपनिरीक्षक और आरक्षी पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया। उन्होंने कोतवाली परिसर में जर्जर भवनों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय भारती, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed