फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many wedding processions stuck amid heavy snowfall

Chamoli News: भारी बर्फबारी के बीच फंसीं कई बारातें

Sat, 24 Jan 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 24 Jan 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Many wedding processions stuck amid heavy snowfall
भारी बर्फबारी के बीच फंसीं कई बारातें
विज्ञापन

-जखेट से भराड़ीसैंण के पास सारकोट गांव गई थी बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी ने वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित विवाह समारोहों को भी प्रभावित किया। शुभ मुहूर्त में सुबह दुल्हन लेने निकली कई बारातें शाम को हुई बर्फबारी के कारण रास्तों में फंस गईं। भराड़ीसैंण के पास सारकोट गांव गई एक बारात को विदाई के बाद भी रात गांव में ही बितानी पड़ी। नौटी क्षेत्र के जखेट गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र पवन की बारात शुक्रवार को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट पहुंची थी लेकिन अधिक बर्फबारी के कारण सारकोट-भराड़ीसैंण मार्ग बंद हो गया। इससे पूरी बारात को वहीं रुकना पड़ा। शनिवार को भी मार्ग बंद रहने के कारण बारात को सारकोट-मरोड़ा मार्ग से एनएच-109 होते हुए वापस जखेट लौटना पड़ा। वहीं, सलियांणा गांव से परवाड़ी गांव गई एक अन्य बारात को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वापसी के दौरान मार्ग बंद होने से बारात को दुल्हन सहित 21 किलोमीटर पैदल चलकर रात करीब 12 बजे घर पहुंचना पड़ा। भारी बर्फबारी के चलते विवाह समारोहों में व्यवधान के साथ ही लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंसेट के लिए
फंसलों को मिलेगा लाभ
आदिबदरी। लंबे समय पर हुई बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश नहीं होने के चलते गेहूं, जौ, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। ढमकर के किसान हुकम सिंह, नगली के मगन कठैत, सुगड के पते सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश ने राहत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed