{"_id":"ea9ca28764d3c230ed6f8bc1f8b85328","slug":"many-people-suffering-from-viral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से अधिक गांवों के लोग वायरल से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से अधिक गांवों के लोग वायरल से पीड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौटी क्षेत्र के आसपास के आठ से अधिक गांवों में ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। क्षेत्र के एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौटी में भी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण उन्हें इलाज भी नहीं मिल पा रहा है।
निजी क्लीनिकों से दवा खरीदने और खाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। मठियाणा के जितेंद्र चौहान, डुंग्री की सावित्री देवी सहित नौटी अनुसूचित जाति बस्ती में भी कई ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
सुभाष रावत ने कहा कि क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों के लिए नौटी में महज एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो केवल फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। केंद्र में दवा कभी नहीं मिलती। ऐसे में वायरल लगातार क्षेत्र में फैलता जा रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना देकर जल्द गांव में चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग की।
वहीं चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द स्वास्थ्य कर्मियों की टीम क्षेत्र के लिए रवाना कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कनिष्ठ उपप्रमुख और नौटी के ग्रामीण सुभाष रावत ने बताया कि नौटी, कनोठ, नैणी, मठियाणा, झुरकुंडे, पुडियाणी, तोली, कल्याणी सहित आसपास के गांव के 40 से 50 ग्रामीण एक सप्ताह से बीमार हैं। नौटी के व्यापारी विक्रम सिंह और उनका बेटा प्रिंस भी बीमार है।